29 Mar 2024, 20:51:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉल टेंपरिंग के दोषी श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल मिली सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 11:59AM | Updated Date: Jun 21 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल को बॉल टेंपरिंग मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दोषी पाते हुए उन पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और एक टेस्ट मैच का प्रतिबंध लगाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चांदीमल पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई कप्तान को बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी ठहराया गया था।
 
उन पर आईसीसी ने गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे, जिससे चांदीमल ने साफ इंकार कर दिया था। प्रतिबंध के चलते चांदीमल बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। 
 
मालूम हो कि वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चांदीमल उस समय विवादों में आ गए थे जब उन्हें मैदान में गेंद पर एक पदार्थ लगाते देखा गया। चांदीमल ने पहले इस पदार्थ को जेब से निकाल कर अपने मुंह में डाला और उसके बाद उसे गेंद पर लगाने लगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »