18 Apr 2024, 09:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया का गब्बर सीख रहा है एक नया गुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 1:45PM | Updated Date: Jun 19 2018 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट में धमाल मचाने वाले टीम इंडिया के गब्बर का 'सुर' बदल रहा है। जी हां, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले शिखर धवन एक नया गुर सीखने में व्यस्त हैं। उन्होंने सफ्ताह की सुरीली शुरूआत की है। 32 के साल इस धुरंधर सलामी बल्लेबाज ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं।
 
उन्होंने लिखा है- सप्ताह की गजब शुरूआत। मेरे दोस्त और भाई घटमउडुपा-जो घटवाद्य में प्रवीण हैं, के साथ एक समय में एक गुर सीख रहा हूं। धैर्य और अभ्यास मेरी कुंजी हैं। सभी को इस हफ्ते की शुभकामनाएं..। शिखर धवन हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच के शुरूआती दिन नई उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। उन्होंने लंच से पहले शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रचकर उस विशिष्ट क्लब में जगह बनाई, जिसमें सर डॉन ब्रैडमैन जैसे महान क्रिकेटर शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »