20 Apr 2024, 13:05:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद अजिंक्य रहाणे ने की इन दो खिलाड़ियों की तारिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 11:27AM | Updated Date: Jun 16 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आज कहा कि उनकी टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में आक्रामक होने के लिए प्रतिबद्ध थी। भारत ने अफगानिस्तान को उसके पदार्पण मैच में दो दिन के अंदर पारी और 262 रन से शिकस्त दी। अफगान टीम भारत के पहली पारी में 474 रन के जवाब में 109 और 103 रन के अंदर सिमट गयी।  
 
रहाणे ने नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी की। उन्होंने कहा,  यह सचमुच काफी विशेष लग रहा है। अपने देश का नेतृत्व करना हमेशा ही सम्मान की बात होती है और हम इसमें आक्रामक होना चाहते थे। रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी इकाई विशेषकर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय की तारीफों के पुल बांधे जिन्होंने भारतीय पारी के दौरान शतक जड़े थे।
 
उन्होंने कहा, खिलाड़ी जैसे शिखर धवन और मुरली विजय ने शतक बनाये , लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या ने उपयोगी योगदान दिया। हम सभी के लिये अपनी बेसिक्स पर डटे रहना अहम था। ’’  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »