29 Mar 2024, 14:30:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉल विश्व कप में मेसी का जादू देखने को बेताब हैं सौरव गांगुली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2018 1:02PM | Updated Date: Jun 10 2018 1:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। फुटबॉल के मुरीद भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों की तरह अपनी पसंदीदा टीम ब्राजील का समर्थन करेंगे, लेकिन वह लियोन मेसी का कलात्मक खेल भी देखना चाहते हैं। गांगुली ने कहा कि मैं मेसी का जादू देखना चाहता हूं। उन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है। उनके लिए यह बड़ा विश्व होगा।
 
उन्होंने कहा कि रूस विश्व कप में ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी पर नजरें होंगी। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर जा रही भारत की अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंडुलकर को भी शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि मैंने उसे खेलते नहीं देखा। उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। गांगुली ने यह भी कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इंग्लैंड में सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में जीतेगी। दक्षिण अफ्रीका में जिस तरह वनडे सीरीज में प्रदर्शन रहा, यदि उसे दोहरा सकें तो जीत तय है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »