नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियन' के एक शो में महेंद्र सिंह धोनी की एक बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता केके एक एडवोकेट हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साल 2016 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था।
उस सीरीज में चहल ने अपना वनडे डेब्यू किया था। डेब्यू करने के लिए उन्हें धोनी के हाथों कैप मिली थी, जो उनके के लिए गर्व की बात थी। चहल ने कहा कि मैदान पर धोनी हमेशा उनकी मदद करते हैं। उन्होंने ने कहा, 'जब वह पहली बार टीम इंडिया में शामिल हुए थे उस दौरान उन्होंने एक बार धोनी को माही सर कहकर बुलाया था, जो उन्हें (धोनी को) बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने मुझे अपने पास बुलाकर समझाया कि तुम मुझे माही, धोनी, महेंद्र सिंह धोनी या भाई कहकर बुला सकते हो, लेकिन सर मत कहना।'