19 Apr 2024, 18:07:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कैगिसो रबाडा को मिला 'क्रिकेटर आॅफ द ईयर' का अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2018 11:11AM | Updated Date: Jun 4 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कैगिसो रबाडा को साउथ अफ्रीका का इस साल का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है, जिसमें रबाडा लगातार मैच विनर साबित हुए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी किया।
 
रबाडा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19.52 की औसत से 72 विकेट लिये। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट से उन्हें बाहर रहना पड़ा चूंकि डिमेरिट अंकों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था।
 
आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की विवादित सीरीज में वह 'मैन आॅफ द सीरीज' रहे। आॅस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से टकराने के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। कैगिसो रबाडा को इससे पहले साल 2016 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें साल का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर और वनडे क्रिकेटर भी चुना जा चुका है। रबाडा को दूसरी बार 'क्रिकेटर आॅफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया। साउथ अफ्रीका क्रिकेट इतिहास में दो बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले रबाडा पांचवें खिलाड़ी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »