29 Mar 2024, 14:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 11:22AM | Updated Date: May 17 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने लिए करो या मरो के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और उसे 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन ही बनाने दिए। लेकिन उसके बाद केएल राहुल (60 गेंद में 94 रन) की जबरदस्त पारी और उनकी आरोन फिंच (35 गेंद में 46 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 115 रन की बड़ी साझेदारी से एक समय जीत के करीब खड़ी किंग्स इलेवन के हाथ से मैच को जसप्रीत बुमराह ने दो ओवर में 10 रन देकर राहुल, फिंच और स्टॉयनिस जैसे दिग्गजों को आउट करते हुए छीन ली।  युवराज सिंह फिर फेल रहे और 1 रन ही बना सके। 
 
पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन ही बना सकी और 3 रन से हार गई। इस हार के साथ पंजाब के लिए नॉकआउट की उम्मीद खत्म हो गई हैं, जबकि मुंबई ने अपनी उम्मीदों को अभी बनाए रखा है। पंजाब और मुंबई के 12-12 अंक है, लेकिन पंजाब नेट रनरेट में बेहद नीचे जबकि मुंबई चौथे स्थान पर काबिज है। 
 
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को केएल राहुल और क्रिस गेल ने मिलकर पारी को तेज शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3 ओवर में 37 रन जोड़े। गेल 18 रन बनाकर मैकलेनगन का शिकार बने। उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया और दो चौके और एक छक्का लगाया। मेकलेनग की शॉर्ट बॉल को पुल करने के प्रयास में गेल चूक गए। इसके बाद एरॉन फिंच और केएल राहुल ने मिलकर पंजाब की पारी को आगे बढ़ाने का काम किया। 
 
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। जब तक ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर थे तब तक पंजाब मजबूत नजर आ रही थी। लेकिन बुमराह ने फिंच को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। फिंच ने 35 गेंदों तीन चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। जब वह आउट हुए तो स्कोर 16.1 ओवर में 145 रन था। ऐसे में अगली 23 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत थी। मार्कस स्टॉयनिस भी एक रन बनाकर बुमराह का अगला शिकार बने।  
 
मैच अब मुश्किल हो रहा था। पंजाब, जिसकी जीत अब तक सुनिश्चित नजर आ रही थी के लिए अब लक्ष्य अब उतना आसान नहीं था। मैच के 17वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और दो विकेट लिए। बुमराह ने अपने अगले ओवर में लोकेश राहुल को 94 के निजी स्कोर पर आउट कर अपनी टीम को अहम कामयाबी दिलायी। आखिरी ओवर में पंजाब को 17 रनों की जरूरत थी लेकिन मैकलेनगन ने 12 रन दिए और युवराज सिंह का विकेट लिया। अक्षर पटेल 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
 
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा। किंग्स इलेवन के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कायरन पोलार्ड की फिफ्टी के दम पर मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। मुंबई की ओर से कायरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। किंग्स की ओर से ऐंड्रू टाय ने चार और अश्विन ने दो विकेट लिए। 
 
मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस ने टीम को तेज शुरूआत दी। ट्राय ने पहले लुईस को 9 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। मुंबई का स्कोर उस समय 3.1 ओवर में 37 रन था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का साथ देने आए शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन। किशन और यादव के बीच दूसरे विकेट के लिए 22 रनों की साझेदारी हुई जिसमें से 20 रन किशन के बल्ले से निकले। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया और एक छक्का लगाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »