29 Mar 2024, 04:41:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ये हैं सुरेश रैना का पसंदीदा खिलाड़ी, कहा - कोई नहीं ले सकता इनकी जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 6:46PM | Updated Date: May 16 2018 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सुरेश रैना ने बुधवार को कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्‍स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-11 में इस समय जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए कोई उनकी जगह नहीं ले सकता। रैना ने गुड़गांव में असिक्स की नई फुटवीयर रेंज लॉन्‍च करने के बाद धोनी के करियर को लेकर पूछे जाने पर कहा - धोनी इस समय कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि फिलहाल कोई धोनी की जगह ले सकता है। वह इतना अच्छा खेल रहे हैं कि जब तक चाहे तो खेल सकते हैं।
 
रैना ने साथ ही कहा - धोनी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं और उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर रही है और आईपीएल के प्लेआॅफ में पहुंच चुकी है। टीम के प्रदर्शन का श्रेय कप्तान को जाता है जो अपने प्रदर्शन और कौशल से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »