19 Apr 2024, 06:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : अजिंक्‍य रहाणे पर लगा 12 लाख रुपए का जुमार्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2018 12:07PM | Updated Date: May 15 2018 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल 2018 के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर खुद को प्‍लेआॅफ की दौड़ में बरकरार रखा है। हालांकि इस जीत के बाद राजस्‍थान के कप्‍तान अजिंक्य रहाणे को आचार सहिता के उल्लंघन के लिए जुमार्ना झेलना पड़ा है। इस मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के धीमे ओवर रेट के लिए रहाणे पर यह जुमार्ना लगाया गया है। आईपीएल के 11वें संस्करण में राजस्थान पर पहली बार धीमे ओवर रेट के लिए आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। ऐसे में टीम के कप्तान होने के नाते रहाणे पर 12 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »