29 Mar 2024, 15:36:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज मुंबई से हार का बदला लेने उतरेगी कोलकाता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2018 12:16PM | Updated Date: May 9 2018 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस से अपनी हार का बदला लेने उतरेगी। अपने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल कर खिताबी जीत की उम्मीद बरकरार रखने वाली रोहित शर्मा की मुंबई टीम का लक्ष्य एक बार फिर कोलकाता को हराना होगा।
 
मौजूदा विजेता मुंबई ने अपने पिछले तीन मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल हासिल आठ अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। वह चौथे स्थान पर काबिज कोलकाता से दो अंक दूर है। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार कोलकाता का सामना मुंबई से होगा। इससे पहले कार्तिक की टीम को रोहित की मुंबई ने छह मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में 13 रनों से हराया था। कोलकाता ने अब तक खेले गए 10 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है और इतने ही मैचों में हार का सामना भी किया है, वहीं मुंबई ने भी 10 मैच खेले हैं और उसे चार में जीत मिली है।
 
रोहित और क्रुणाल ने दिलाई थी मुंबई को जीत
पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित और क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाते हुए मुंबई को जीत दिलाई थी। कोलकाता के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया था। इस मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे सूर्यकुमार यादव ने 59 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल मुंबई को अच्छी शुरूआत दी थी।
 
 वह इस सीजन में मुंबई के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 39.90 की औसत से 399 रन बनाए हैं। हालांकि, मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित खास कमाल नहीं कर पाए। यहां हार्दिक ने टीम की बल्लेबाजी को संभाला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »