29 Mar 2024, 13:04:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : इंदौर में क्रिस गेल ने पकड़ा ये शानदार कैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2018 2:18PM | Updated Date: May 8 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 इंदौर। आईपीएल-11 में इस बार वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज बल्‍लेबाज क्रिस गेल को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन, आखिरी में किंग्‍स इलेवन पंजाब क्रिस गेल पर मेहरबान हुई और उन्‍हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। पंजाब का गेल का खरीदेन का बहुत सहीं साबित हुआ। उन्‍होंने पंजाब की ओर से खेलते हुए कई धमाकेदार पारी भी खेली। वहीं, इंदौर में खेले गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में क्रिस गेल ने एक बेहद लाजवाब कैच भी पकड़ा। गेल ने डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया। गेल को इस तरह फील्डिंग करते हुए कम ही देखा जाता है। 

इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में बैकवर्ड प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे क्रिस गेल ने अजिंक्य रहाणे का अद्भुत कैच लपका। मैच के चौथे ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे। राजस्थान टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनकी एक गेंद को कट दिया। गेंद हवा में उछलकर क्रिस गेल की तरफ गई। पहली नजर में देखने में लगा कि गेंद उनके सामने गिर जाएगी, तभी गेल ने लंबी डाइव लगाकर गेंद को जमीन पर छूने से पहले ही कैच कर लिया। हालांकि, अंपायर को लग रहा था कि कैच सही तरीके से नहीं लिया गया है। इस वजह से टीवी अंपायर की मदद ली गई। रिप्ले देखने पर साफ हो गया कि गेल ने सही तरीके से गेंद को लपका है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »