20 Apr 2024, 04:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : हारों से दुखी गौतम गंभीर ने छोड़ दी दिल्‍ली की कप्‍तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2018 4:27PM | Updated Date: Apr 25 2018 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अनुभवी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के आईपीएल-11 में निराशाजनक प्रदर्शन और निरंतर हार की जिम्मेदारी लेते हुए टीम की कप्तानी छोड़ दी है जिसके बाद श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। दिल्ली के घरेलू खिलाड़ी गंभीर ने बुधवार को टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने आईपीएल के मौजूदा 11वें संस्करण में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी भी ली है। दिल्ली ने अब तक छह मैचों में मात्र एक ही जीत दर्ज की है और वह तालिका में आखिरी आठवें पायदान पर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »