29 Mar 2024, 13:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर ने बर्थ-डे से पहले फैंस को दिया ये ‘स्पेशल गिफ्ट’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 12:17PM | Updated Date: Apr 24 2018 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है। लेकिन सचिन को अभी से बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं, वहीं सचिन ने अपने जन्मदिन पर फैंस से मिलने के लिए अबकी बार एक खास योजना बनाई है। इसका खुलासा सचिन ने खुद ट्वीट करके किया है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर इस बार 24 अप्रैल (मंगलवार) को अपना 45वां बर्थडे एक नए अंदाज में मनाते नजर आएंगे। सचिन ने ट्वीट करके बताया है कि इस बार उनके फैंस अगर चाहे तो उनसे आॅनलाइन चैट कर सकते हैं।
 
सचिन के साथ लाइव चैटिंग 100MB एप पर
इस बार सचिन ने इस खास दिन के मौके पर अपने चाहने वालों को स्पेशल गिफ्ट देने का फैसला किया है। सचिन ने ट्वीट कर कहा, ‘बर्थडे से पहले आप सभी के लिए एक सरप्राइज। मैं 24 अप्रैल को दोपहर में अपने 100MB एप पर आप सभी के साथ लाइव चैटिंग के लिए मौजूद रहूंगा।’ सचिन के इस गिफ्ट के लिए फैंस को उनसे बात करने के लिए 100MB एप डाउनलोड करना होगा। जिससे सचिन उनसे लाइव चैट कर सकेंगे। वहीं बता दें कि रविवार को सचिन के पुराने साथी और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने भी सचिन को बर्थडे की बधाई देते हुए एक खास ट्वीट किया था। कांबली ने साथ ही सभी फैंस से सचिन को खास अंदाज में बधाई देने के लिए एक ही तस्वीर लगाने की गुजारिश की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »