19 Apr 2024, 21:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सामने आई पाकिस्तानी लड़की, खुद को बताया मोहम्मद शमी का फैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 11:05AM | Updated Date: Mar 20 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब उस पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा का भी बयान आ गया है, जिसपर हसीन ने गंभीर आरोप लगाए थे। अलिश्बा ने माना कि शमी और उनकी दुबई में मुलाकात हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे बहुत ही सामान्य बताया। अलिश्बा ने खुद को शमी का फैन बताया है। उन्होंने पैसे के किसी लेन-देन की बात को भी झूठा करार दिया।
 
समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, अलिश्बा ने कहा कि वह शमी की दोस्त हैं और व्यक्ति के रूप में उनकी काफी इज्जत करती हैं। अलिश्बा के मुताबिक, दुबई में उनकी बहन रहती है, इस वजह से वह वहां जाती रहती हैं। शमी से मुलाकात कैसे हुई? इस सवाल पर अलिश्बा ने कहा, 'मैं अपनी बहन से मिलने दुबई गई थी, पता चला कि शमी भी साउथ अफ्रीका से घर दुबई होकर जानेवाले हैं। यह सब पहले से प्लान नहीं था। मेरी भी उनसे मिलने की इच्छा थी जैसे एक आम फैन की होती है, इसमें बड़ी बात क्या है।
 
लाखों फैंस में से एक हूं 
अलिश्बा ने कहा कि वह शमी को फॉलो करनेवाले लाखों फैंस में से एक हैं। वह बोलीं, 'मैं उनको फॉलो करनेवाले लाखों लोगों में से एक थी, फिर हम दोस्त बन गए। दोस्ती बहुत ही सामान्य थी, बाकी फैंस की ही तरह मैं उनको मेसेज भेजा करती थी।' सबसे पहले हसीन ने ही कहा था कि शमी दुबई में पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से मिले थे।
 
हसीन के आरोपों के मुताबिक, अलिश्बा ने शमी को मोहम्मद भाई नाम के किसी शख्स से लेकर पैसे भी दिए थे। खबरों में आया था कि हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे, हालांकि, अब उन्होंने साफ किया है कि उन्होंने मैच फिक्सिंग की बात कभी नहीं कही थी। शमी और उनके परिवार पर हसीन ने और भी कई तरह के आरोप लगाए हैं। जहां के वकील जाकिर हुसैन ने दावा किया था कि इस भारतीय तेज गेंदबाज का एक पाकिस्तानी महिला और अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकिट चलाने वाले लोगों से रिश्ते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »