20 Apr 2024, 01:43:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल द्रविड़ के साथ धोखाधड़ी, दर्ज कराया इस कंपनी के खिलाफ केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 11:53AM | Updated Date: Mar 19 2018 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरू के विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी के खिलाफ चार करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। सदाशिवनगर के पुलिस निरीक्षक नवीन ने कहा,  द्रविड़ ने दो दिन पहले विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी के खिलाफ चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कई खिलाड़ियों और दूसरे सितारों को इस तरह का चूना लगाया है लेकिन द्रविड़ शिकायत दर्ज कराने वाले पहले इंसान है।
 
पुलिस ने विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी के माध्यम से कई लोगों से कथित तौर पर करोड़ो रुपये ठगने के मामले में दो सप्ताह पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक पूर्व खेल पत्रकार भी शामिल था। द्रविड़ ने अपनी शिकायत में आरोप लगया कि उन्होंने अधिक रिटर्न मिलने के आश्वासन पर 2014 में कंपनी में 20 करोड़ रुपये निवेश किए लेकिन उन्हें मूल निवेश से अभी तक चार करोड़ रुपए वापस नहीं मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »