19 Apr 2024, 06:04:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरमनप्रीत संभालेंगी ट्वंटी 20 टीम की कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 8:45PM | Updated Date: Mar 14 2018 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में 22 से 31 मार्च तक खेली जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने इस सीरीज के लिए बुधवार को टीम की घोषणा की। हरमनप्रीत हाल के दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी ट्वंटी 20 टीम की कप्तान थीं जहां भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। त्रिकोणीय सीरीज में तीनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो दो मैच खेलेंगी।

फाइनल 31 मार्च को खेला जाएगा। चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही महिला ए टीम की भी घोषणा की जो इंग्लैंड के खिलाफ 18 और 19 मार्च को मुंबई में दो ट्वंटी 20 अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय ट्वंटी 20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुजा पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय, पूजा  वस्त्रकर, रुमेली धर, मोना मेशराम भारत ए टीम: एस मेघना (कप्तान), वनिता वीआर, डी हेमलता, मोनिका दास, तरन्नुम पठान, प्रियंका प्रियदर्शिनी, अरुंधति  रेड्डी, आर कल्पना (विकेटकीपर), राधा यादव, कविता पाटिल, शांति कुमारी, प्रीति बोस, शेरल रोजारियो, हरलीन देओल राज।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »