29 Mar 2024, 14:33:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एमपी की इस महिला खिलाड़ी ने वनडे में रचा इतिहास, किया ऐसा कारनामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 3:49PM | Updated Date: Mar 14 2018 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़ौदा। मध्यप्रदेश की पूजा वस्त्रकार ने सोमवार को अं‍तरराष्ट्रीय महिला वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया। पूजा 45 साल के अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट इतिहास में नौवें क्रम पर बल्लेबाजी कर अर्द्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में यह उपलब्धि हासिल की।
 
पूजा नौवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरी और वे 56 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुई। वे जोनासेन की गेंद पर हैंस को कैच दे बैठी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों पर 7 विकेट खो दिए थे, इसके बाद पूजा ने सुषमा वर्मा (41) के साथ पारी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत की पारी 200 रनों पर समाप्त हुई। इससे पहले नौवें क्रम पर बल्लेबाजी कर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की लुसी डूलन के नाम दर्ज था। लूसी ने 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »