29 Mar 2024, 19:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 2:35PM | Updated Date: Mar 14 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को तैयार करेंगे। इस कारण उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ‘हाई परफोरमेन्स कोच’ नियुक्त किया गया हैं। इस 40 वर्षीय क्रिकेटर क्रिस रोजर्स ने 2015 में एशेज शृंखला समाप्त होने के बाद 25 टेस्ट मैचों के क्रिकेट कॅरियर को अलविदा कहा था। इसके बाद वह कोचिंग से जुड़ी कई भूमिकाएं निभा चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक पैट होवार्ड ने यह जानकारी देते हुए कहा कि क्रिस अपने साथ विचारशीलता, दृढ़ता और जुनून लेकर आए हैं। हम ऑस्ट्रेलिया की अगली पीढ़ी के साथ क्रिस के काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »