16 Apr 2024, 20:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्‍नी ने मोहम्मद शमी पर लगाएं ये गंभीर आरोप, सीएम ममता से मांगी मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 1:32PM | Updated Date: Mar 14 2018 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर मारपीट और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाएं हैं और अब उसने शमी पर कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मदद मांगी है।
 
हसीन ने अपने पति के खिलाफ लड़ाई में सीएम ममता बनर्जी से मदद मांगी है। जहां ने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया है कि साउथ अफ्रीकी दौरे से लौटने के बाद वह उनके साथ मारपीट भी की थी। इतना ही नहीं, हसीन जहां ने पाकिस्तान की अलिस्बा नाम की लड़की से पैसा लेने का भी आरोप लगाया है और कहा है कि इस मामले में उनके पास सबूत भी हैं।  
 
उल्लेखनीय है कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने लाल बाजार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर मारपीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया था। कोलकाता पुलिस ने शमी के परिवार के चार और सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था, क्योंकि उनकी पत्नी ने उनकी मां और भाई पर भी हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »