29 Mar 2024, 20:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी बोले - मोहम्मद शमी एक बेहतरीन इंसान, देश को नहीं दें सकते धोखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 11:35AM | Updated Date: Mar 14 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। क्रिकेटर मोहम्मद शमी के समर्थन में दो अहम लोगों ने बयान दिया है। इनमें से एक हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जबकि दूसरे शख्स हैं मोहम्मद शमी के ससुर मोहम्मद हसन। टीम इंडिया के खिलाड़ी एमएस धोनी ने कहा है कि मोहम्मद शमी एक बेहतरीन इंसान हैं और वो ऐसे शख्स नहीं हैं कि पैसे के लिए अपनी पत्नी और अपने मुल्क को धोखा दें।
 
हालांकि, धोनी ने कहा कि वह इस मसले पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहेंगे, क्योंकि मामला परिवार और शमी की निजी जिंदगी से जुड़ा है। उन्होंने कहा, जहां तक मैं जानता हूं, शमी एक बेहतरीन इंसान हैं। वह अपनी पत्नी को और देश को धोखा नहीं दे सकते हैं। यह शमी का निजी मामला है और हमें इस पर कमेंट नहीं करना चाहिए।
 
धोनी के इस बयान को एक क्रिकेट वेबसाइट ने एक अखबार के हवाले से छापा है। मोहम्मद शमी के समर्थन में आने वाले दूसरे शख्स हैं आरोप लगाने वाली उनकी पत्नी हसीन जहां के पिता मोहम्मद हसन। मोहम्मद हसन ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि शमी और हसीन जहां के बीच झगड़े की वजह उन्हें और उनके परिवार को पता नहीं है, इस बारे में जानकारी उन्हें मीडिया से ही मिली।
 
उन्होंने कहा कि सिर्फ शमी और हसीन ही इस बारे में जानकारी दे सकेंगे। मोहम्मद हसन ने कहा, हम लोग इस झगड़े के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। शमी एक अच्छे इंसान हैं। वह कम बोलते हैं, इसके बारे में हमें कोई शक नहीं है, सिर्फ ऊपर वाले को ही पता है कि चीजें इस तरह कैसे हो गईं। हसीन अपनी जिंदगी में जो कुछ भी पाना चाहती थी, उससे वह कभी पीछे नहीं हटी, वह अपने स्कूल से ही अपने उस लक्ष्य पर फोकस किए रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »