29 Mar 2024, 21:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नीता अंबानी ने सुनाई हार्दिक पांड्या और उनके भाई की संघर्ष की कहानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 3:45PM | Updated Date: Mar 13 2018 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन से एक खास जगह बना ली है। बहुत कम समय में ही पंड्या की तुलना महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव तक से होने लगी है। लेकिन आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या की लाइफ इतनी आसान नहीं थी जितनी आज दिख रही है। पंड्या की पहले की लाइफ काफी संघर्ष में गुजरी है।   
 
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने पंड्या बंधुओं की संघर्ष की स्टोरी सुनाई, जिसे सुन वो भी भावुक हो गए। नीता अंबानी ने कहा- मैं आपको दो भाईयों की एक ऐसी कहानी सुनाना चाहती हूं, जो बहुत शानदार है। सबसे पहले मैं आपको बताती हूं कि ये दो छोटे बच्चे गुजरात के रहने वाले हैं, जो बहुत छोटे परिवार से आते हैं।
 
उस वक्त उनके घर में पैसा नहीं था। कई दिनों तक दोनों बच्चों को भूखा रहना पड़ता था। लेकिन इन हालातों की वजह से वो रुके नहीं। अलग-अलग गांव की टीमों से खेलने के लिए वो गांव से गांव लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। कभी-कभी तो बिना टिकट के और वो ट्रक में बैठकर घर लौटते थे।
 
उन्होंने कहा- वो इतनी मेहनत करते थे सिर्फ 300 रुपए कमाने के लिए। उस वक्त उन्हें पता भी नहीं था कि उनकी किस्मत बदलने वाली है। साथ ही उन्होंने कहा - 2013 में बड़ोदा के लिए टी-20 टूर्नामेंट खेलते वक्त छोटा भाई स्पॉट हुआ और रिलायंस वन टीम के लिए चुना गया। जहां उसने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई इंडियंस के लिए चुन लिया गया। उस शख्स को आज पूरी दुनिया जानती है, जिसका नाम है हार्दिक पंड्या। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »