28 Mar 2024, 20:15:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी का ऑफर देने वाली इंग्लैंड की इस खिलाड़ी को विराट ने दिया ये खास गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 12:32PM | Updated Date: Mar 13 2018 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने बताया है कि वह इस महीने के अंत में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली के द्वारा गिफ्ट में दिए गए बल्ले का इस्तेमाल करेंगी। डेनियल वेट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन है। उन्होंने विराट को शादी का प्रस्ताव भी दिया था, जिसपर विराट ने उनको खुद का बल्ला गिफ्ट में दे दिया था। 
 
डेनियल ने क्रिकइंफो से बातचीत में बताया, 'यह बैट कोहली ने उन्हें तोहफे में दिया था। साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली और डेनियल की डर्बी में मुलाकात हुई थी। उसी साल कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी। इस पारी को देखकर डेनियल ने टि्वटर पर कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब उन्होंने इस मामले में ट्वीट किया था।
 
हालांकि, बाद में विराट ने इस प्रस्ताव को नकार दिया था, लेकिन इसके बदले में उन्होंने वेट को अपना बल्ला गिफ्ट में दिया था। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात ने तब मीडिया में खासी सुर्खियां बटोरी थी। वेट ने विराट कोहली से मिले बल्ले का नाम बीस्ट रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »