19 Apr 2024, 01:04:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरेश रैना ने धोनी को छोड़ा पीछे, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 12:05PM | Updated Date: Mar 13 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले धमाकेदार बल्‍लेबाज सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है श्रीलंका के साथ निदाहास ट्राॅफी के चौथे मैच में सुरेश रैना ने 27 रनों की पारी खेली और इसी के साथ  उन्‍होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया। रैना टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। पहले धोनी इस रिकाॅर्ड में तीसरे नंबर पर थे। रैना ने भारत के लिए 71 मैच खेले जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाकर 1,452 रन बनाए हैं।
 
इस रिकाॅर्ड में सबसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, उन्होंने 57 मैचों में 1,983 रन बनाए। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं उन्होंने 77 मैचों में 1,707 रन बनाए हैं। धोनी ने 89 टी-20 अंतर्रष्ट्रीय मैचों में कुल 1,444 रन बनाए हैं। मौजूदा समय में श्रीलंका के खिलाफ हो रहे मैच में सुरेश रैना ने दो चौकों और दो छक्कों की बदौलत 15 गेंदों पर 27 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे रैना ने पिछली 6 टी20 पारियों में कुल 142 रन बनाए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »