26 Apr 2024, 02:06:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर लगाया एक और आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2018 2:36PM | Updated Date: Mar 11 2018 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां हर दिन उनपर नया आरोप लगा रही हैं। अब हसीन जहां ने शमी पर एक और आरोप लगाया कि वो अब तक केवल डर की वजह से उनसे अच्छा बर्ताव कर रहा था। हसीन जहां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैंने इस रिश्ते को बहुत बचाने की कोशिश की लेकिन अब बात बहुत आगे निकल चुकी है। अब हमारे बीच सुलह कैसे होगी पता नहीं। 
 
शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा, मैंने मोहम्मद शमी को समझाने की कोशिश की। मैंने उससे कहा कि वो अपनी गलती मान ले और सुधर जाए। मैं बहुत लंबे समय से सुलह की कोशिश कर रही थी। मुझे अगर उसका फोन नहीं मिला होता तो वो अब तक उत्तर प्रदेश भाग गया होता और मुझे तलाक का नोटिस भेज चुका होता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »