16 Apr 2024, 22:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला दिवस पर महिला क्रिकेटरों को ये कैसा तोहफा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 4:31PM | Updated Date: Mar 8 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने खिलाड़यिों के अनुबंध में जहां पुरुष क्रिकेटरों पर धन की बौछार की है तो वहीं विश्व कप उपविजेता महिला क्रिकेटरों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मामूली सी सौगात दी है।
 
बीसीसीआई ने पुरुष अनुबंध में एक नए वर्ग ग्रेड 'ए प्लस' की शुरुआत की है जिसमें पांच क्रिकेटरों को सात-सात करोड़ रूपए दिए जाएंगे। नए वर्ग में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। इसके अलावा ए ग्रेड में पांच करोड़ रूपए, बी ग्रेड में तीन करोड़ रूपए और सी ग्रेड में एक करोड़ रूपए दिए जाएंगे।
 
बीसीसीआई ने हालांकि सीनियर महिला क्रिकेट के लिए भी ग्रेड सी का नया वर्ग शुरू किया है लेकिन महिला क्रिकेटरों को दी जाने वाली अनबंध राशि पुरुष क्रिकेटरों के मुकाबले बहुत ही कम है। महिला क्रिकेटरों को ग्रेड ए में 50 लाख रूपये, ग्रेड बी में 30 लाख रूपये और ग्रेड सी में 10 लाख रूपये दिये जाएंगे।
 
क्रिकेट बोर्ड जहां चारों अनुबंध में शामिल 26 पुरुष खिलाड़यिों को कुल 98 करोड़ रूपए फीस के रूप में देगा वहीं महिला अनुबंध में शामिल 19 खिलाड़ियों को मात्र 4.70 करोड़ रुपए दिए जाएंगे जो पुरुष ए ग्रेड के एक खिलाडी के पांच करोड़ रुपए से भी कम है।                 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »