20 Apr 2024, 07:34:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI ने की विराट सहित इन पांच खिलाड़ि‍यों पर पैसों की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 5:55PM | Updated Date: Mar 7 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ि‍यों के अनुबंध में एक नए वर्ग ग्रेड 'ए प्लस' की घोषणा की है जिसमें अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 के लिए पांच क्रिकेटरों को रखा गया है और इस अनुबंध में इन्हें सात-सात करोड़ रूपए दिए जाएंगे। बीसीसीआई का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 तक के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की जिसमें खिलाड़ि‍यों के लिए अनुबंध राशि में वृद्धि कर दी गई है।
 
भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के कोच रवि शास्त्री ने सीओए प्रमुख विनोद राय से हाल में मुलाकात की थी और खिलाड़ि‍यों की अनुबंध राशि बढ़ाने की मांग की थी जिसपर सीओए ने अपनी सहमति जता दी थी। नए वर्ग में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। इसके अलावा ए ग्रेड में पांच करोड़ रूपए, बी ग्रेड में तीन करोड़ रूपए और सी ग्रेड में एक करोड़ रूपए दिए जाएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »