25 Apr 2024, 16:29:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : चेन्नई में आते ही केदार जाधव ने पहनी 'लुंगी', फोटो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 2:48PM | Updated Date: Mar 7 2018 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर केदार जाधव इस बार आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। पिछले कुछ आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के कारण ही वह भारतीय अंतर्राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बना पाए हैं। केदार आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ भी खेल चुके हैं।
 
आरसीबी के साथ जाधव कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए थे लेकिन इस बार यह देखने लायक होगा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में केदार क्या कमाल दिखाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के प्रतिबंध के बाद एक बार फिर मैदान पर लौट रही है और हर बार की तरह ही इस बार भी खिलाड़ी टीम के प्रमोशन केदार जाधव हाल ही में एक नए अंदाज में नजर आए जिसमें उन्होंने लुंगी पहन रखी थी।
 
केदार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, चेन्नई के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी भी कई बार लुंगी में दिखे थे। इस तस्वीर पर लोगों कमेंट्स में केदार और उनकी टीम को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी। केदार के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे है, हाल में दिए एक इंटरव्यू में केदार जाधव ने कहा था कि वह इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलेंगे और धोनी की कप्तानी में काम करने के लिए बेहद उत्सुक है। 
 
चेन्नई में इस बार कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया है और साथ ही कुछ पुराने अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं।
बल्लेबाजी की बात करें तो सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, डू प्लेसी और मुरली विजय जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी के लिए इमरान ताहिर, मार्क वुड, हरभजन सिंह और शार्दुल ठाकुर पर अहम जिम्मेदारी होगी। चेन्नई का पहला मैच 7 अप्रैल को है और देखना होगा की दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई कैसा प्रदर्शन करती है?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »