20 Apr 2024, 17:37:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या की इस हरकत के कारण फैंस के निशाने पर आए रोहित शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 2:35PM | Updated Date: Mar 7 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे से बाहर चले रहे टीम इंडिया के ऑलराउंडर‍ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर एक तस्‍वीर शेयर की है। इस तस्‍वीर में भारत के ओपनर बल्‍लेबाज रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या किसी शादी में मेहमान बने घूमते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के के कारण हार्दिक पांड्या फिर क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए। 
 
दरअसल एक तरफ इंडिया टीम जहां श्रीलंका के खिलाफ मैच पहले टी-20 मैच में हार गई। वहीं, दूसरी ओर उसी समय हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट कर दी। कईयों ने रोहित को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या रोहित ने शादी पर जाना था। इसीलिए जल्दी आउट होकर पैवेलियन चले गए थे। एक ने लिखा- अगर रोहित शर्मा शादी में है तो मैदान में कौन खेल रहा है। दूसरे ने लिखा - क्‍यों वे कितने रोहित शर्मा है बे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »