29 Mar 2024, 11:57:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया, बेकार गई धवन की धुंआधार पारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 10:50AM | Updated Date: Mar 7 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। त्रिकोणीय टी-20 सीरीज निदास ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवन की धुंआधार पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। विशाल टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने नौ गेंदें शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस जीत में कुशल परेरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मात्र 37 गेंदों पर चार छक्कों और 6 चौकों की मदद से 66 रन की जीत दिलाने वाली पारी खेली।
 
श्रीलंका को पहला झटका कुशल मेंडिस (1) के रूप में लगा। वहीं गुणाथिलिका 19, जबकि दिनेश चांडीमल 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका के लिए सबसे अधिक रन कुशल परेरा ने बनाए और टीम को संभाला। तीसरे ओवर में परेरा ने छह बाउंड्री जड़ी। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के ओवर पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। श्रीलंका ने 18.3 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 2-2 विकेट तो जयदेव उनादकट ने एक विकेट लिया।
 
नौ गेंद रहते पांच विकेट से जीत
भारत को मनीष पांडे के रूप में तीसरा झटका लगा। पांडे 35 गेंदों पर 37 रन बनाकर जीवन मेंडिस की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने शिखर धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की भागीदारी की। इसके बाद धवन का साथ देने आए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत। पंत हालांकि रनों को अपेक्षाकृत रफ्तार नहीं दे पा रहे थे।
 
ऐसे में धवन पर तेजी से रन जोड़ने का दबाव बढ़ता जा रहा था। वह टी-20 इंटरनेशनल में अपनी पहली सेंचुरी के करीब पहुंच रहे थे कि एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह 49 गेंदों पर 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। 
गुणातिलका ने धवन को आउट किया। तिसारा परेरा ने लॉन्ग आॅफ पर उनका कैच लपका। पारी के अंत में दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाए। ऋषभ पंत आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्होंने 23 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 ही रन बनाए। 
 
इस मैच से तमिलनाडु क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विजय शंकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया। उन्हें भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने नीली टोपी दी। श्रीलंका ने शुरुआत से ही लक्ष्य का पीछा शानदार तरीके से किया। 10 ओवर में ही उन्होंने अपना स्कोर 100 के पार कर लिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »