26 Apr 2024, 05:02:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस गेंदबाज पर पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप, शेयर किए अश्लील...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 10:32AM | Updated Date: Mar 7 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी मुकाबला खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि जब वह मैदान से बाहर निकलेंगे तो उनकी निजी जिंदगी में भूचाल आ जाएगा। सोमवार रात से मंगलवार रात के बीच शमी की पत्नी हसीन जहां के फेसबुक अकाउंट से शमी और कई लड़कियों के बीच की गई बातचीत के स्क्रीन शॉट डाले गए हैं।
 
अब ये सही है या नहीं, इसका राज नहीं खुल पाया है। मोहम्मद शमी इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं जबकि उनकी पत्नी का फोन स्विच आॅफ आ रहा है। सोशल मीडिया के जानकार इसे हसीन जहां का ही अकाउंट बता रहे हैं लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि इसको हैक किया गया है या जो लिखा जा रहा है वह असल मामला है। 
 
इतना जरूर है कि शमी की निजी जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आ सकता है। शायद शमी को भी मैदान पर मैच खेलते हुए इसकी भनक लग गई थी तभी तो उनका ध्यान क्रिकेट पर नहीं था। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए 10 ओवर में 96 रन लुटाते हुए दो विकेट लिए।
 
अश्लील बातचीत के स्क्रीन शॉट शेयर किए
दरअसल, इस अकाउंट से सोमवार की रात को सबसे पहला पोस्ट किया गया जिसमें एक लड़की की दो तस्वीरों को अपलोड करते हुए पूछा गया कि इस लड़की का नाम (..) है, यह नागपुर में रहती है, कोई इन्हें जानता है? इसके बाद शमी के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट और इस लड़की की तीन तस्वीरें शेयर की गई। इसमें लिखा गया कि देख लो लड़कों के साथ कैसी बातें करती है यह नागपुर की लड़की। शर्म बेच दी है इतनी छोटी सी उम्र में। मेरे सेलिब्रिटी पति भारतीय तेज गेंदबाज से कैसी बातें की गई हैं। इसके बाद इसी पोस्ट को मंगलवार को दो बार शेयर किया गया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। फिर एक पाकिस्तानी लड़की की चार-पांच तस्वीरें और तीन-चार व्हाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट को अपलोड करते हुए लिखा गया यह (..) है।
 
शतकवीर लुईस ने इस भारतीय दिग्गज के छुड़ाए पसीने, कर दिया शर्मसार
पाकिस्तान के कराची शहर में रहती है। इसके बाद दोनों पोस्ट को करीब चार से पांच बार तक शेयर किया गया। वहीं फिर शमी की एक लड़की के साथ दो तस्वीरों को अपलोड करते हुए लिखा गया कि यह (..) है। जम्मू एंड कश्मीर के सांबा में रहती है। यह भी शमी की गर्लफ्रेंड है। आखिरी पोस्ट में फेसबुक मैसेंजर की चैट के छह स्क्रीन शॉट अपलोड करते हुए लिखा गया देखिए शमी की हरकत। यह मैसेंजर चैट 24 अक्टूबर 2016 में रात करीब 8.30 बजे की हैं।
 
परिवार ने किया इन्कार : पारिवारिक सूत्रों ने शमी और उनकी पत्नी के बीच किसी भी प्रकार के विवाद से इन्कार किया है। दोनों के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। यह सिर्फ बदनाम करने की साजिश है। शमी की पत्नी हसीन बंगाल की रहने वाली हैं और मॉडलिंग से जुड़ी रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »