20 Apr 2024, 01:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई T-20 लीग : 7 लाख रू. में बिके अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 12:37PM | Updated Date: Mar 5 2018 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मुंबई टी-20 लीग में टीम इंडिया के अजिंक्य रहाणे और और साथी खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव को शनिवार को 7-7 लाख में खरीदा गया। दोनों खिलाड़ियों को ‘मुंबई नार्थ’ और ‘मुंबई नॉर्थ ईस्ट’ टीमों ने अपना आइकॉन खिलाड़ी के तौर पर चुना है। मुंबई नॉर्थ वेस्ट ने रोहित शर्मा को 6 लाख रुपए में अपना प्लेयर आइकन चुना। यह लीग 11 से 21 मार्च तक वानखेड़े स्टेडियम में होगी।
 
रोहित नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में श्रीलंका में होने वाली टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में नेशनल टीम की अगुवाई करेंगे। उनके इस टूर्नामेंट में खेलने की संभावना नहीं है, क्योंकि त्रिकोणीय सीरीज 6 से 18 मार्च तक चलेगी। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल ने टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रेयश अय्यर को 5 लाख रुपए में अपनी टीम के आइकॉन खिलाड़ी के तौर पर खरीदा। रहाणे की तरह अय्यर भी श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। 
 
सीनियर ऑलराउंडर अभिषेक नायर को मुंबई साउथ ने अपने आइकॉन खिलाड़ी के तौर पर 4 लाख रुपए में चुना है, जबकि मुंबई के लगातार मध्य-क्रम के बल्लेबाज सिद्धेश लाड को मुंबई साउथ सेंट्रल ने 4 लाख रुपए में अपने आइकॉन खिलाड़ी के तौर पर खरीदा है। 
 
पृथ्वी शॉ को मुंबई नॉर्थ ने 2.80 लाख रुपए में खरीदा है। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने 1.50 लाख रुपए में खरीदा है। हर टीम को अपने लिए एक आइकॉन खिलाड़ी चुनना होता है और पांच ऐसे खिलाड़ी रखने होते हैं जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेल चुके हों।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »