19 Apr 2024, 11:27:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

होली पर बोले सहवाग - रंगों से मत डरना, रंग बदलने वालों से डरना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2018 4:10PM | Updated Date: Mar 3 2018 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और रियो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रहने वाली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर ने होली के अवसर शुक्रवार को देशवासियों को बधाई दी। सहवाग ने अपने ही अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा - रंगों से मत डरना, रंग बदलने वालों से डरना। आपको होली से भरी हुई प्यार और शुभकामनाएं। 
 
लक्ष्मण ने होली की बधाई देते हुए लिखा - उम्मीद है होली की तरह ही आपका जीवन भी खुशियों के रंगों से भरा हो, आप सब जीवन की नई ऊंचाईयों को छूएं। आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर ने ट्वीट कर कहा, आपको और आपके परिवार को होली कि हार्दिक शुभकामनाएं। देश की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने भी होली की बधाई दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »