29 Mar 2024, 17:19:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब के बाद अब इस टीम के कप्तान अश्विन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 3:10PM | Updated Date: Feb 28 2018 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में पहली बार कप्‍तानी करते नजर आएंगे। अश्विन का किंग्‍स इलेवन पंजाब का कप्‍तान बनाया गया है। अश्विन की कप्‍तानी में युवराज सिंह, क्रिस गेल, एरोन फिंच, डेविड मिलर और मार्कस स्टोइनिस जैसे दिग्‍गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। 
 
वहीं कुछ भारतीय युवा खिलाड़ियों को भी अश्विन से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। केएल राहुल, करुण नायर, मयंक अग्रवाल और अक्षर पटेल अश्विन की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं, पंजाब के बाद अश्विन को एक अब एक ओर टीम ने अपना कप्तान घोषित कर दिया है। अश्विन को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने धर्मशाला में 4 से 8 मार्च के बीच होने वाली देवधर ट्रॉफी के लिए भारत-ए टीम का कप्तान नियुक्त करके उन्हें वापसी का मौका दिया। 
 
श्रेयस अय्यर भारत बी टीम के कप्तान होंगे, जबकि विजय हजारे चैंपियन कर्नाटक की अगुवाई करुण नायर करेंगे। अश्विन देवधर ट्रॉफी के लिए चुने गए प्रमुख नाम है, जबकि राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकतर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। विश्व चैंपियन अंडर- 19 टीम में से पृथ्वी शॉ, और शुभमान गिल को भारत-ए टीम में शामिल किया गया है।
 
चयनकर्ताओं ने नागपुर में रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ 14 से 18 मार्च के बीच होने वाले ईरानी कप के लिए भी शेष भारत टीम का चयन किया जिसकी अगुवाई करुण नायर करेंगे। आईपीएल से पहले अश्विन के लिए भारत-ए टीम में अपनी कप्तानी में कमाल दिखाने का मौका है। अश्विन और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी समय तक एक-दूसरे के साथ खेलते रहे हैं। ऐसे में धोनी का कुछ असर अश्विन पर भी देखने को मिल सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »