29 Mar 2024, 18:10:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केपटाउन में पानी का संकट, विराट और फाफ डु प्लेसिस ने दिए लाखों रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 11:46AM | Updated Date: Feb 28 2018 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहांसबर्ग। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने पानी की कमी के गंभीर संकट से जूझ रहे केपटाउन शहर में पानी की बोतल पहुंचाने और बोरवेल बनवाने के लिए लगभग 8500 डॉलर (5.6 लाख रुपए) दान किए। टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 1,00,000 रैंड (साउथ अफ्रीकी मुद्रा, 5.6 लाख रुपए) द गिफ्ट आॅफ द गिवर्स फाउंडेशन को दान में दिए।
 
यह अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे बड़ा आपदा राहत संगठन है। उल्लेखनीय है कि केप टाउन में जब भारतीय टीम पहुंची तो उससे पानी की बचत करने में सहयोग देने के लिए कहा गया था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नहाने के लिए सिर्फ 2 मिनट लेने के लिए कहा गया। पानी की किल्लत का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहा जा रहा था कि वहां पेड़-पौधों को भी देने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »