19 Apr 2024, 20:08:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौराष्ट्र को हराकर कर्नाटक बना विजय हजारे ट्राॅफी का बादशाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 4:51PM | Updated Date: Feb 27 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जबर्दस्त फार्म में चल रहे ओपन मयंक अग्रवाल (90) की एक और बेहतरीन पारी तथा आॅफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम (27 रन पर तीन विकेट) के कसे हुए प्रदर्शन से कर्नाटक ने सौराष्ट्र को मंगलवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में 41 रन से पराजित कर तीसरी बार विजय हजारे ट्राॅफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया। 
 
कर्नाटक ने 45.5 ओवर में 253 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र ने अपने आठ विकेट मात्र 135 रन तक गंवा दिए। लेकिन भारतीय टेस्ट बल्लेबाज और कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 94 रन की पारी खेलकर सौराष्ट्र की उम्मीदों को बनाए रखा। पुजारा जब अपने शतक से छह रन दूर थे तो वह प्रतिद्वंद्वी कप्तान करुण नायर के थ्रो पर रन आउट हो गए। पुजारा के आउट होते ही सौराष्ट्र की उम्मीदें टूट गई और टीम 46.3 ओवर में 212 रन पर आउट हो गई। 
 
कर्नाटक ने इस तरह तीसरी बार विजय हजारे ट्राॅफी जीतने का गौरव हासिल कर लिया। कर्नाटक ने इससे पहले 2013-14 और 2014-15 में ट्राॅफी जीती थी। सौराष्ट्र का इस हार के बाद 2007-08 के बाद पहली बार यह ट्राॅफी जीतने का सपना टूट गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »