25 Apr 2024, 10:25:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

काफी खतरनाक होगी विराट कोहली की पहली 'होली'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 11:27AM | Updated Date: Feb 27 2018 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दो महीने के लंबे दौरे के बाद अब टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी भारत लौट चुके हैं, और अपने परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं।  दक्षिण अफ्रीका दौरे लंबे दौरे के दौरान टीम के कई खिलाड़ियों को अपने परिवार की याद सता रही थी। टीम इंडिया के कप्‍तान और स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली ने सबसे पहले अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। उसके बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भी अपने परिवार की याद में सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर की थी। 
 
वहीं, विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'परी' के प्रमोशन में बिजी हैं। खबरों की माने तो विराट और अनुष्का मुंबई में अपने नए घर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दिसंबर में शादी के बाद से ही दोनों का शेड्यूल काफी बिजी रहा है। विराट-अनुष्का की ये शादी के बाद पहली होली होगी, लेकिन ये काफी डरावनी हो सकती है।
 
दरअसल अनुष्का की आने वाली फिल्म 'परी' एक हॉरर फिल्म है। फिल्म 2 मार्च यानी कि होली के मौके पर रिलीज हो रही है। विराट खुद भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो विराट ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
 
साफ है कि विराट खुद भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में होली के एक दिन पहले दोनों स्पेशल स्क्रीनिंग में ये फिल्म देख सकते हैं। खबरों की माने तो विराट अनुष्का ने मुंबई के वर्ली में नया घर लिया है और शादी के बाद वो इसी घर में शिफ्ट हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »