29 Mar 2024, 12:27:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्‍नी रितिका से मिलने को बेकरार रोहित शर्मा, शेयर किया ये मैसेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 5:58PM | Updated Date: Feb 26 2018 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका से वनडे और टी-20 सीरीज जीतकर टीम इंडिया दो महीने बाद अपने घर लौट रही है तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा ने टीम की कप्‍तानी थीं, जिसमें उन्होंने भारत को जीत दिलाई। इसी के साथ वह अपनी कप्तानी में देश को शुरुआती चार टी-20 जिताने वाले भारत के पहले और विश्व के छठे खिलाड़ी बन गए। 
 
भारत का ये दक्षिण अफ्रीकी दौरा लगभग दो महीनों का रहा, जिस बीच क्रिकेटर्स अपनी फैमिली से नहीं मिल पाए। अब टीम इंडिया स्वेदश वापस लौट रही है और रोहित शर्मा भी इसे लेकर बेकरार हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका से ही इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसके साथ लिखा- 2 महीने के दौरे का समापन… अपने प्यार के पास वापस लौटने का समय…
 
इस तस्वीर को 20 घंटे के अंदर ही 4 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। भले ही रोहित साउथ अफ्रीकी दौरे पर कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन फैन्स उनको सीरीज जीतने की बधाई दे रहे हैं। रोहित लगभग एक हफ्ते के लिए वापस भारत लौट रहे हैं। उन्हें 6-18 मार्च तक श्रीलंका में खेले जाने वाली निदास ट्रॉफी के लिए वापस जाना होगा। इस ट्राई सीरीज में विराट कोहली को आराम और रोहित को कप्तानी दी गई है। वहीं, शिखर धवन उपकप्तान होंगे। कोहली के अलावा इस सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार को भी आराम मिला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »