25 Apr 2024, 00:34:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राहुल द्रविड़ का बड़ा दिल - खुद का नुकसान कर दूसरों को दिया ये तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 11:16AM | Updated Date: Feb 26 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत को चौथा अंडर 19 वर्ल्ड कप दिलाने वाले राहुल द्रविड़ ने जीत के बाद कहा था कि इस जीत में जितनी भूमिका उनकी है उतनी ही सपोर्ट स्टाफ की भी। खुद को मिलने वाली इनामी राशि से द्रविड़ खुश नहीं थे, इसलिए नहीं कि उन्हें कम या ज्यादा पैसे मिल रहे हैं, बल्कि इसलिए कि सपोर्ट स्टाफ में सबको बराबर की रकम नहीं मिल रही थी।
 
आखिरकार अब उनकी कोशिशों का असर दिखा है। हालांकि इसका नतीजा यह हुआ है कि द्रविड़ को 25 लाख रुपए का नुकसान होगा। राहुल द्रविड़ ने वर्ल्ड कप की जीत के बाद सपोर्ट स्टाफ और कोच को बराबर इनामी राशि देने की बात कही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »