28 Mar 2024, 22:22:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब : 1 मार्च को DSP का पद संभालेंगी हरमनप्रीत कौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 10:58AM | Updated Date: Feb 23 2018 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के लगातार प्रयासों के चलते भारतीय रेलवे की नौकरी छोड़ने के बाद क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर 1 मार्च से पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी पद संभालने को तैयार हैं। राज्य सरकार ने बांड के छूट के बारे में रेलवे से एक औपचारिक संपर्क प्राप्त किया है जिसके बाद हरमन के लिए पदभार ग्रहण करने का रास्ता तैयार किया गया है। वह हमेशा ऐसा करने की इच्छा रखती थीं। 
 
इससे पहले हरमनप्रीत ने  बताया था कि इस्तीफे को स्वीकार करने लिए रेलवे ने 27 लाख रुपए मांगे हैं। हरमन ने कहा था कि मैंने यहां 3 साल काम किया है, लेकिन रिलीव करने के लिए वे मुझसे 5 साल की सैलरी जमा कराने के लिए बोल रहे हैं। विश्व कप की वजह से उसे 5 महीने की सैलेरी भी नहीं मिली थी। 
 
हरमन ने अक्टूबर में डीएसपी पद जॉइन करना था लेकिन रेलवे से सहमति नहीं मिली थी। इस बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस स्टार खिलाड़ी को रिलीव करने का निवेदन किया था। इसके बाद कैप्टन ने गोयल को उनके अनुरोध को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »