20 Apr 2024, 03:23:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जल्‍द ही क्रिकेट से संन्‍यास लेगा ये दिग्‍गज खिलाड़ी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 12:02PM | Updated Date: Feb 21 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड टीम के कप्तान रहे केविन पीटरसन अब जल्द ही अपना बल्ला टांगने वाले हैं। साल 2013-14 की एशेज सीरीज में आॅस्ट्रेलिया के हाथो मिली हर के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे 37 साल के पीटरसन ने ऐलान किया है कि बतौर क्रिकेटर इस खेल से उनके जुड़ाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
 
पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने जा रहे पीटरसन ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार को एक भावुक संदेश में ऐलान किया है कि अगले कुछ हफ्ते बतौर क्रिकेटर खेल के मैदान पर उनके आखिरी हफ्ते साबित हो सकते हैं। संन्यास के ऐलान से पहले ही पीटरसन कमेंट्री को अपना पेशा बना चुके हैं। इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में पीटरसन सबसे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। 104 टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 8181 रन बनाए हैं। उनकी औरस 47.28 की रही है और कुल 23 शतक और 35 अर्द्धशतक जड़े हैं। इग्लैंड के लिए उन्होंने 136 वनडे मुकाबले और 37 टी-20 भी खेले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »