19 Apr 2024, 21:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने द.अफ्रीका से जीता पहला टी-20 मैच, बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2018 11:17AM | Updated Date: Feb 19 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहांसबर्ग। जोहांसबर्ग में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बललेबाजी करते हुए 203 रन बनाए जिसके जवाब में मेजबान टीम 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की जीत में शिखर धवन  ने 39 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों से सजी 72 रन की शानदार पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। ये उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इस मैच के दौरान 5 बड़े रिकॉर्ड बने। 
 
प्लेयर आॅफ द मैच भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन खर्च किए। उनके अलावा हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ओपनर शिखर धवन की 39 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों से सजी 72 रन की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा। 
 
जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 21, सुरेश रैना ने 15, विराट कोहली ने 26 और धोनी ने 16 रनों की पारी खेली। वहीं मनीष पांडे ने नाबाद 29 और हार्दिक पंड्या ने 13 रनों की नाबाद पारी खेली। अफ्रीका की तरफ से रेजा हैंड्रिक्स ने 70, जबकि फरहान बेहरडीन ने 39 रनों की पारी खेली।
 
टीम इंडिया की जीत में बने कई रिकॉर्ड
- भुवनेश्वर भारत के पहले तेज गेंदबाज हैं जिसने टी-20 में पांच विकेट हासिल किए हैं। टीम इंडिया की ओर से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी ये कारनामा कर चुके हैं। भुवी टीम इंडिया के पहले खिलाड़ी हैं जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।
 
- शिखर धवन ने 72 रनों की पारी खेली। धवन ने अपना अर्धशतक महज 27 गेंदों में बनाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज टी20 अर्धशतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2011 में 32 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
 
- टीम इंडिया ने जोहानिसबर्ग टी20 में 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया ने पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों का आंकड़ा पहली बार पार किया है। इससे पहले साल 2015 में उसने 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे।
 
- जोहानिसबर्ग टी-20 में टीम इंडिया ने पावर प्ले में 78 रन बना डाले। ये टीम इंडिया का पावर प्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2009 में टीम इंडिया ने पावर प्ले में श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाए थे।
 
- टीम इंडिया ने पहले टी-20 में अपने 100 रन सिर्फ 8.2 ओवर में पूरे कर लिए थे। टी-20 में पहली बार इतनी तेजी से 100 रन पूरे किए हैं।
 
ये हैं टीम इंडिया के जीत के कारण
- वनडे सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती कामयाबी दिलाई। इसके बाद उनका आखिरी ओवर सबसे खतरनाक रहा। इस ओवर में उन्होंने लगातार 3 बॉल पर 3 विकेट लिए। हालांकि तीसरा विकेट रन आउट के रूप में था। भुवी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। 
 
- इस मैच में टीम इंडिया को समय समय पर झटके लगते रहे, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपनी रन रेट को कम नहीं होने दिया। उन्होंने जब भी मौका मिला, बॉल पर जमकर प्रहार किए। 
 
- टीम इंडिया ने जितनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, अफ्रीकी टीम ने उतनी ही खराब फील्डिंग और गेंदबाजी की। टीम इंडिया की ओर से इस पारी में कुल 20 चौके और 7 छक्के लगाए गए। वहीं अफ्रीकी क्षेत्ररक्षणों ने इस मैच में 4 कैच छोड़े। इनमें धवन, कोहली और मनीष पांडे के कैच शामिल हैं। अफ्रीकी गेंदबाजों ने ने इस छोटे से फॉर्मेट में भी 11 अतिरिक्त रन दिए।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »