29 Mar 2024, 20:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे ट्रॉफी : युवराज सिंह ने बनाए मात्र 7 रन, लेकिन फिर भी जीत गया पंजाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2018 11:57AM | Updated Date: Feb 14 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलुर। आईपीएल से पहले अपने फार्म की तलाश में लगे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह मात्र सात रन बनाकर लुढ़क गए, लेकिन उनकी टीम पंजाब ने असम को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में मंगलवार को 69 रन से पीट दिया। कप्तान युवराज 11 गेंदों में सात रन ही बना सके, लेकिन पंजाब ने मनन वोहरा के 78, अभिषेक गुप्ता के 53, अभिषेक शर्मा के 30 और बरिन्दर शरण के 38 रन की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 275 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
 
इसके जवाब में असम की टीम 41.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। ओपनर रियान पराग ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। कप्तान गोकुल शर्मा ने 41 और परवेज अजीज ने 30 रन बनाए। मयंक मरकांडे ने 39 रन पर तीन विकेट लिए। पंजाब की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि असम की यह लगातार चौथी हार है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »