29 Mar 2024, 12:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे ट्रॉफी : शुभमन गिल ने ठोके 6 छक्के, की युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2018 11:28AM | Updated Date: Feb 13 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शुभमन गिल ने नाबाद 123 रन बनाए, जिसकी बदलौत पंजाब ने पहले खेलते हुए 42 ओवर में 269 रन बनाए। जवाब में कर्नाटक के लिए केएल राहुल ने भी 107 रन बनाए, लेकिन फिर भी वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। शुभमान गिल ने मैच के दौरान अपने पहले 50 रनों के लिए 72 गेंदें खेलीं, लेकिन इसके बाद अगले 50 रन उन्होंने महज 31 गेंदों में पूरे कर शतक ठोक दिया। अपनी शतकीय पारी के दौरान गिल ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। एक पारी में 6 छक्के लगाते ही गिल ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। युवराज सिंह ने भी लिस्ट ए क्रिकेट में साल 2015 में एक पारी में 6 छक्के लगाए थे। वहीं हरभजन सिंह ने भी साल 2014 में एक पारी में 6 छक्के जड़े थे। 
 
अन्य परिणाम
- गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 266 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 46.3 ओवर में छह विकेट पर 267 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली। ग्रुप सी में यह मुंबई की चौथी जीत है और वह दूसरे पायदान पर है। 
- मप्र निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 241 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट पर 245 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।
- सौराष्ट्र ने पहले गेंदबाजी करते हुए सेना को 48.2 ओवर में 176 रन पर निपटा दिया और फिर 21.4 ओवर में दो विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया। सौराष्ट्र की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »