25 Apr 2024, 04:03:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी और रहाणे के लिए खास होगा कल का वनडे मैच, विराट भी बनाएंगे ये नया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 3:53PM | Updated Date: Feb 12 2018 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की सीरीज का पांचवां वनडे कल पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस मैच को जीतने के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। जोहान्सबर्ग वनडे जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है और यह इस मैच को जीतने के लिए तैयार हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश पिछली गलतियों को भुलाकर एक नई शुरुआत करने की होगी। हालांकि, भारतीय टीम के लिए पोर्ट एलिजाबेथ में जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होगा। 
 
विराट बनाएंगे नया रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारतीय टीम पिछले 25 सालों से कोई भी मैच जीतने में कामयाब नहीं रही है। इस मैच को जीतकर भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। 
 
10 हजारी बनने में 46 रन दूर 
कोहली के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास भी इस मैच में एक रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।  धोनी की वनडे कॅरियर की बात करें तो वनडे मैच खेलते हुए धोनी ने अभी तक कुल 9954 रन बनाए हैं। अगर वह पांचवें वनडे में 46 रन बनाने में सफल रहते हैं तो वह भारत की तरफ से खेलते हुए एक और ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जो वनडे क्रिकेट में 10000 रन बनाने में कामयाब होंगे।
 
रहाणे पूरे करेंगे 3000 रन 
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पास भी इस मैच में अपने तीन हजार रन पूरा करने का मौका होगा। भारत की तरफ से 88 वनडे मैच खेलते हुए रहाणे ने 2920 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 80 रन बनाते ही वो वनडे क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरा कर लेंगे। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश पांचवें वनडे में एक बार फिर शतक लगाने पर होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »