20 Apr 2024, 15:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

5वां वनडे कल : होटल पहुंची टीम इंडिया, ढोल नगाड़ों से हुआ स्‍वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 12:54PM | Updated Date: Feb 12 2018 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट एलिजाबेथ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की सीरीज का पांचवां वनडे कल खेला जाएगा। इस वनडे के लिए पोर्ट एलिजाबेथ पहुंची टीम इंडिया का भव्‍य स्‍वागत किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। 
 
ढोल नगाड़ों से हुआ स्‍वागत 
टीम इंडिया जैसे ही होटल पहुंची, वहां उसका पारंपरिक अंदाज में वेलकम हुआ। खिलाड़ियों के स्वागत में ढोल बजाए जा रहे थे, जिसे देखकर हार्दिक पांड्या डांस करने लग गए। पांड्या डांस करते हुए होटल में चले गए। टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी भी इस स्वागत से खुश दिखे। बीसीसीआई ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया। 
 
सीरीज जीत से एक कदम दूर विराट सेना
बता दें कि टीम इंडिया सीरीज जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। अगर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को पांचवें वनडे में हरा देता है तो वो सीरीज पर कब्जा कर लेगा। टीम इंडिया फिलहाल 3-1 से आगे चल रही है। बता दें कि 1992 से टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार वनडे पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया चारों मैच हारी है। 
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »