19 Apr 2024, 05:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने विराट को बताया महान खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 6:03PM | Updated Date: Feb 8 2018 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और कप्‍तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें जीनियस और दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया है।
 
जड़ा 30वां वनडे शतक
विराट ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नाबाद 160 रन बनाए थे और अपने वनडे कॅरियर का 34वां शतक पूरा किया किया था। विराट की इस पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराकर छह मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। 
 
विराट महान बल्लेबाज 
मियांदाद ने पाकिस्तान की एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा - विराट तकनीकी रूप से इतने दक्ष हैं कि वह भारत को मुश्किल चुनोतियों से उबारकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। उनकी यह कला उन्हें महान बल्लेबाजों की श्रेणी में ला खड़ा करता है।
 
हमेशा रन बनाते हैं विराट
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा - विराट की बल्लेबाजी शैली उन्हें रन बनाने में मदद करती है। वह एक या दो बार नहीं बल्कि जब भी बल्लेबाजी करने आते हैं तो रन बनाते है। अगर किसी बल्लेबाज की तकनीक खराब होती है, तो वह तब भी कभी-कभार अच्छे स्कोर बना देते हैं, लेकिन विराट के प्रदर्शन में निरंतरता है। वह हमेशा रन बनाते हैं 
 
बने भारत के पहले ऐसे कप्‍तान
विराट भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने कप्तान के रूप में वनडे में सर्वाधिक शतक बनाए हैं। विराट का कप्तान के रूप में वनडे में 12 शतक हो गए हैं। उन्होंने तीसरे मैच में 159 गेंदों पर 160 रन की अपनी नाबाद कप्तानी पारी में 12 चौके और दो छक्का लगाए। विराट का वनडे करियर में यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
 
मेरी नजर में विराट महान खिलाड़ी
मियांदाद ने कहा - उनकी शानदार तकनीक उन्हें रन करने में मदद करती है और मेरी नजर में वह महान खिलाड़ी है। वह परिस्थितियों को भांप कर गेंदबाज की कमजोरियों और उसके मजबूत पक्ष को समझ लेता है और उसी के अनुसार अपनी तकनीक में परिवर्तन ले आता है। इसलिए वह मेरी नजर में जीनियस और दुनिया के महान बल्लेबाज हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »