केपटाउन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विकेट के पीछे 400 शिकार पूरे करने वाले भारत के पहले और विश्व के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं। 36 साल के धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में कुलदीप यादव की गेंद पर ऐडेन मार्करम को स्टंप कर विकेट के पीछे अपना 400वां शिकार पूरा किया। धोनी के बाद नयन मोंगिया दूसरे सबसे सफल भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने 140 वनडे मैचों में 154 कैच और स्टंप्स किए हैं।