29 Mar 2024, 11:41:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सचिन तेंदुलकर की बेटी का फैक ट्विटर अकाउंट बनाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2018 11:59AM | Updated Date: Feb 8 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के नाम पर फेक ट्विटर अकाउंट बनाया और उसे सारा के नाम पर ऑपरेट करने लगा। इस संबंध में सचिन तेंदुलकर के पीए ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई की सारा के नाम से कोई ट्विटर अकाउंट बनाकर ट्विट्स कर रहा है। सारा के फेक ट्विटर हैंडल से राजनीति गतिविधियों से जुड़े ट्विट किए गए। इन ट्विट्स पर कई रिट्वीट किए गए, जबकि सारा ट्विटर यूज नहीं करती हैं, साथ ही उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।
 
आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार 
इस शिकायत के बाद पुलिस आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान नितिन शिशोड़े है और उसे मुंबई के अंधेरी से धर दबोचा गया है। नितिन पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुप्रीमो शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का भी आरोप है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
 
पुलिस हिरासत में नितिन
39 साल के नितिन शिशोड़े पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे 9 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 
 
लैपटॉप खरीदने-बेचने का करता है काम
पुलिस ने बताया कि शिशोड़े को मिलिट्री रोड पर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह पेशे से इंजीनियर है और पुराने लैपटॉप को खरीदने और बेचने का काम करता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »