17 Apr 2024, 00:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरे वनडे में कल धोनी के निशाने पर होंगे ये दो बड़े रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 2:27PM | Updated Date: Feb 6 2018 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच कल खेला जाएगा। तीसरा मैच भारतीय टीम के साथ-साथ एम एस धोनी के लिए भी बेहद अहम रहने वाला है। तीसरे मैच में धोनी के निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड रहेंगे। ये दोनों ही रिकॉर्ड धोनी के लिए बेहद खास और यादगार होंगे। 
 
10 हजारी बनने में 98 रन दूर
तीसरे वनडे में एम एस धोनी के पास 10 हजारी बनने का मौका होगा। अगर धोनी तीसरे वनडे में 98 रन और बना लेते हैं तो वो वनडे करियर में अपने 10,000 रन पूरे कर लेंगे। अभी धोनी वनडे क्रिकेट में धोनी के (9,902) रन हैं। अगर धोनी 10,000 रन बना लेते हैं तो ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बन जाएंगे। हालांकि कोहली वनडे में धोनी को काफी नीचे बल्लेबाजी के लिए उतारते हैं और ऐसे में ये बेहद मुश्किल है कि धोनी को इतना मौका मिले कि तीसरे वनडे में वो 98 रनों की पारी खेल सकें। 
 
करेंगे 400 शिकार
तीसरे वनडे में धोनी के पास बतौर विकेटकीपर 400 शिकार करने का मौका होगा। अगर धोनी तीसरे वनडे में 1 कैच और पकड़ लेते हैं तो वनडे में वो अपने 400 शिकार पूरे लेंगे। धोनी के वनडे करियर में अभी 314 मैचों में 399 शिकार हैं। धोनी 400 शिकार से सिर्फ 1 कदम दूर हैं और ये लगभग तय है कि वो तीसरे वनडे में एक कैच जरूर पकड़ लेंगे।
 
400 शिकार करते ही धोनी भारत की तरफ से इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे। वहीं, ऐसा करने वाले वो दुनिया के चौथे खिलाड़ी होंगे। वनडे क्रिकेट में धोनी से ज्यादा शिकार मार्क बाउचर (424), एडम गिलक्रिस्ट (472) और कुमार संगकारा (482) के हैं। धोनी के नाम अभी वनडे क्रिकेट में 294 कैच और 105 स्टंपिंग हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »