29 Mar 2024, 01:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत पहुंची U-19 World Cup की चैंपियन टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 1:52PM | Updated Date: Feb 6 2018 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिकॉर्ड चौथी बार आईसीसी अंडर -9 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीतने बाद भारतीय टीम सोमवार को भारत पहुंची। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।  
 
कप्तान पृथ्वी शा की अगुआई वाली भारतीय टीम की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर मुंबई क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दिग्गज पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम के सदस्य स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 30 मिनट पर हवाई अड्डे से निकले।
 
एमसीए अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में प्रशंसक भी युवा क्रिकेटरों का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर जुटे थे। भारत ने न्यूजीलैंड में हुए टूर्नामेंट में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और अजेय रहते हुए रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता। भारत ने पिछले शनिवार को हुए फाइनल में आॅस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »